माँ कुदरगढ़ी (बागेश्वरी) देवी धाम, सूरजपुर
छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले अन्तर्गत ओड़गी ब्लाक मुख्यालय से लगभग छः किलो मीटर की दूरी पर उत्तर पश्चिम मे वन परिक्षेत्र कुदरगढ़ की पहाड़ियों परजगत जननी मां कुदरगढ़ी देवी का निवास स्थान हैं। कुदरगढ़ को पहले कुरियागढ़ के नाम से जाना जाता था। यह वन खंड धने जंगलों, लताओं एवं जल सोतों से भरा है। इस पहाड़ पर मनुष्य का निवास स्थान नही है। यहां अहिंसक वनचर पशु-पक्षी पाये जाते हैं। कुदरगढ पर्वत का पठार पांच किलोमीटर लम्बा और तीन किलोमीटर चौड़ा है।
डाल्टन के अनुसार, मंदिर का निर्माण सूर्यवंशी खैरवार बालंद राजपूत राजाओं ने करवाया था। 17वीं शताब्दी में बालंद कोरिया राज्य के मूल शासक थे।
आगे पढ़ें..
फोटो गैलरी









